वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Public Wi-Fi इस्तेमाल करते हो? जरा रुको — पहले यह पढ़ लो

आजकल कैफे, एयरपोर्ट, बस स्टैंड  हर जगह Free Wi-Fi मिलता है। लेकिन यही “Free” आपको बहुत महंगा पड़ सकता है

साइबर एक्सपर्ट्स बार-बार चेतावनी दे रहे हैं कि पब्लिक Wi-Fi नेटवर्क पर बैठकर बैंकिंग करना, UPI से पैसे भेजना या कोई भी निजी जानकारी डालना सीधे आपके खाते पर खतरा बुला सकता है

असली खतरा क्या है?

हैकर्स आपके आसपास बैठकर एक नकली Wi-Fi हॉटस्पॉट बना देते हैं नाम बिल्कुल असली जैसा। आप कनेक्ट होते हो, और वो आपका OTP, पासवर्ड, बैंक डिटेल  सब देख रहे होते हैं। इसे “Man-in-the-Middle Attack” कहते हैं और यह भारत में तेजी से बढ़ रहा है।

क्या करें, क्या न करें?

पब्लिक Wi-Fi पर कभी भी बैंकिंग ऐप मत खोलो। UPI ट्रांजेक्शन करनी हो तो मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करो। अगर Wi-Fi जरूरी हो तो VPN लगाकर रखो। साथ ही हर अकाउंट पर Two-Step Verification जरूर चालू रखो।

एक पल की लापरवाही और मेहनत की कमाई मिनटों में गायब हो सकती है।

ProPunjabNews की सलाह — सावधान रहो, सुरक्षित रहो।

Pro Punjab News
Author: Pro Punjab News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें
और पढ़ें