राजगढ़ गांव से अंबाला काम करवाने गया था टिप्पर, वाहन मालिक ने कहा—गाड़ी वर्कशॉप में खड़ी थी
अंबाला/राजगढ़।
पटियाला जिले के राजगढ़ गांव से अंबाला में काम करवाने गए एक टिप्पर का करीब 70 हजार रुपये का चालान किए जाने का मामला सामने आया है।
वाहन मालिक के अनुसार, टिप्पर को काम के लिए अंबाला की वर्कशॉप में मरम्मत करवाने के लिए भेजा गया था और गाड़ी वर्कशॉप में खड़ी थी। इसी दौरान RTO की कार्रवाई में करीब 70 हजार रुपये का चालान कर दिया गया।
राजगढ़ गांव पंजाब-हरियाणा सीमा के बिल्कुल नजदीक है और अंबाला शहर पास होने के कारण आसपास के वाहन मालिक अपने वाहनों की मरम्मत और सर्विस के लिए अंबाला जाते हैं।
वाहन मालिक का सवाल है कि अगर गाड़ी वर्कशॉप में खड़ी थी और सड़क पर व्यावसायिक रूप से नहीं चल रही थी, तो इतना भारी चालान किस आधार पर किया गया?
ट्रांसपोर्ट मंत्री और मुख्यमंत्री भी दें ध्यान
इस मामले को लेकर वाहन मालिकों का कहना है कि हरियाणा के परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री को भी ऐसे मामलों पर ध्यान देना चाहिए। छोटे वाहन मालिकों के लिए 70 हजार रुपये का चालान बड़ी आर्थिक परेशानी बन सकता है।
मांग है कि संबंधित अधिकारी पूरे मामले की जांच कर यह स्पष्ट करें कि वर्कशॉप में मरम्मत के लिए खड़े वाहन पर किस आधार पर कार्रवाई की गई और चालान की राशि कैसे निर्धारित हुई।
अब देखना होगा कि अंबाला RTO, स्थानीय प्रशासन और हरियाणा सरकार इस मामले पर क्या स्पष्टीकरण देते हैं।
रिपोर्ट: कुलविंदर सिंह, पत्रकार
Pro Punjab News





