वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जलंधर के पास भीषण बस हादसा, दिल्ली-श्रीनगर रूट पर यात्री बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त  सभी यात्री और चालक सुरक्षित

Report Kulwinder Singh ProPunjabNews

पंजाब के जलंधर से करीब 20 किलोमीटर दूर काला बकरा के पास दिल्ली से श्रीनगर जा रही एक यात्री बस भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया, छत उड़ गई और फ्रेम बुरी तरह टूटकर बिखर गया।
तस्वीरें देखकर रूह काँप जाती है। बस का अगला हिस्सा इस कदर बर्बाद हो गया कि यकीन करना मुश्किल था कि कोई बचा भी होगा। लेकिन परमात्मा की अपार कृपा रही — बस में सवार सभी यात्री और चालक सुरक्षित हैं। किसी को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुँचा। दुर्घटना के सटीक कारणों की जाँच जारी है।

Pro Punjab News
Author: Pro Punjab News

Leave a Comment

ਹੋਰ ਪੜ੍ਹੋ
और पढ़ें